यूपी फिल्म सिटी विवाद पर बोले सूफी गायक कैलाश खेर- 'कला, संगीत केंद्र पूरे देश में खुलना चाहिए'

 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में बोलते हुए, कैलाश ने बताया कि क्यों यूपी की फिल्म सिटी की घोषणा से लोगों को उत्साहित होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर मुंबई में घमासान मच चुका है। कई लोग दूसरी फिल्म सिटी बनने के समर्थन में नहीं हैं जिन्हें मशहूर गायक कैलाश खेर ने बड़ी ही सादगी से जवाब दिया है। बुधवार को, रिपब्लिक के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में बोलते हुए, कैलाश ने बताया कि क्यों यूपी की फिल्म सिटी की घोषणा से लोगों को उत्साहित होना चाहिए।

उनके मुताबिक, "जब एम्स बना था तो बहुत राज्यों ने निवेदन किया कि उनके यहां भी ये खुले और फिल्म सिटी उससे भी बड़ी है। जो एम्स में इलाज करते हैं, उनका इलाज करता है संगीत क्योंकि संगीत एक थेरेपी है इसलिए अगर भारत में एक और जगह कला का स्थान खुल रहा है तो ये अच्छी बात है।"

कैलाश ने आगे कहा- "जब कोई अच्छा स्टोर खुलता है तो लोग चाहते हैं एक और खुले इसलिए अगर आपको भी फिल्म सिटी अच्छी लगती है तो दूसरी खुलने में बुराई क्या है। ये बहुत खूबसूरत पहल है। लोगों को इसकी सराहना करनी चाहिए।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है जिसके लिए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए वह मुंबई के दो-दिवसीय दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने फिल्म जगत की कुछ हस्तियों से मुलाकात की जिनमें कैलाश खेर और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी शामिल थे। उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर मुंबई में घमासान मच चुका है। कई लोग दूसरी फिल्म सिटी बनने के समर्थन में नहीं हैं जिन्हें मशहूर गायक कैलाश खेर ने बड़ी ही सादगी से जवाब दिया है। बुधवार को, रिपब्लिक के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ 'पूछता है भारत' कार्यक्रम में बोलते हुए, कैलाश ने बताया कि क्यों यूपी की फिल्म सिटी की घोषणा से लोगों को उत्साहित होना चाहिए।

उनके मुताबिक, "जब एम्स बना था तो बहुत राज्यों ने निवेदन किया कि उनके यहां भी ये खुले और फिल्म सिटी उससे भी बड़ी है। जो एम्स में इलाज करते हैं, उनका इलाज करता है संगीत क्योंकि संगीत एक थेरेपी है इसलिए अगर भारत में एक और जगह कला का स्थान खुल रहा है तो ये अच्छी बात है।"

कैलाश ने आगे कहा- "जब कोई अच्छा स्टोर खुलता है तो लोग चाहते हैं एक और खुले इसलिए अगर आपको भी फिल्म सिटी अच्छी लगती है तो दूसरी खुलने में बुराई क्या है। ये बहुत खूबसूरत पहल है। लोगों को इसकी सराहना करनी चाहिए।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है जिसके लिए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए वह मुंबई के दो-दिवसीय दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने फिल्म जगत की कुछ हस्तियों से मुलाकात की जिनमें कैलाश खेर और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

Via Keto Apple Gummies Canada: Via Keto Apple Gummies (Canada) My 30 Days Stunning Outcomes!

Titan Blast Xr Reviews: (Scam or Legit?) Is It Worth Buying?

Radiant ACV Gummies FAKE EXPOSED Is It Really Work?